Find happiness right here right now…
इस दुनिया में जो कुछ भी दिखाई देता है या महसूस होता है वह सब कुछ विशेष प्रकार की तरंगों से बना हुआ है जिसे हम वाइब्रेशंस कहते हैं।
हम हम जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं उनके भी अपने वाइब्रेशंस हैं। उन शब्दों के द्वारा भी हम लोगों को प्रभावित करते हैं कभी सकारात्मक रूप में तो कभी नकारात्मक रूप में। हम दूसरों को कितना प्रभावित करते हैं यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना महत्वपूर्ण है कि हमारे शब्द खुद हमें कितना प्रभावित करते हैं। हमारे शब्द हमारे लिए शाप भी बन सकते हैं और वरदान भी बन सकते हैं क्योंकि हमारे शब्द एक सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों ने शब्दों की ऐसी ताकत को समझा और मंत्र शास्त्र का निर्माण किया। समय के साथ मंत्र हमारे जीवन का एक रहस्यपूर्ण हिस्सा बनते चले गए।
आमतौर आमतौर पर जब मंत्र की चर्चा की जाती है तो हमारे मन में कुछ ऐसे शब्द आते हैं जो हमारी आम बोलचाल की भाषा से अलग संस्कृत प्राकृत आदि प्राचीन भाषाओं में निर्मित होते हैं या फिर कुछ ऐसे बीज अक्षर होते हैं जो उच्चारण करने में काफी कठिन होते हैं।
लेकिन एक महान ऋषि ने यह कहा है कोई भी अक्षर मंत्र हो सकता है। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा है ऐसा कोई अक्षर है ही नहीं जिसे मंत्र ना कहा जा सके। बस जरूरत है तो उसे सही रूप में समझने की और उसका सम्यक प्रयोग करने की।
वैसे आप सभी लोगों ने थ्री ईडियट्स फिल्म जरूर देखी होगी जिसमें रणछोड़दास चांचड़ के रूप में जो किरदार नजर आता है वह लोगों को एक मंत्र सिखाता है ‘All is well’। वह मानता है कि इस मंत्र के माध्यम से भले ही हमारी समस्याएं दूर ना हो परंतु समस्याओं को झेलने की हमारी ताकत में तो इजाफा होता ही है।
आज मैं कुछ ऐसे ही सकारात्मक शब्दों की चर्चा कर रहा हूं जिससे मंत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है-
1. मैं अपने चारों तरफ प्यार और करुणा की सकारात्मक तरंगों को महसूस कर सकता हूं।
2. मैं आज के दिन हर परिस्थिति में खुश रहने का निर्णय लेता हूं।
3. अतीत की गलतियों के लिए मैं खुद को माफ करता हूं।
4. यह भी चला जाएगा।
5. मेरी जिंदगी में जो कुछ अच्छा हो रहा है उसके लिए मैं कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।
to get more motivation click below
Very nice lines.
LikeLike
Thanks
LikeLike
Very good
LikeLike
Thanks
LikeLike
Very nice
LikeLike
Thanks
LikeLike
Amazing lines!!
LikeLiked by 1 person
Great thoughts and well articulated !!
LikeLiked by 1 person
Pingback: प्यार हुआ चुपके से…… – evo4soul
Pingback: LOVE YOU ZINDAGI…LOVE ME ZINDAGI..! – evo4soul
Thank you with gratitude for such of kind informations
LikeLike